56वां अमर शहीद खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 21 फरवरी से

देहरादून। खड़क बहादुर टूर्नामेंट समिति के तत्वावधान में देहरादून के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल आयोजनों में शामिल 56वें अमर शहीद खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 21 फरवरी से 1 मार्च तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में नॉकआउट आधार पर होगा।
समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र क्षेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे और प्रत्येक मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में दून यूनाइटेड, दून वॉरियर्स, राजपुर एफसी, रायवाला एफसी, 12 गढ़वाल राइफल्स, 7 गढ़वाल राइफल्स, जीयू एफसी, हिमालयन एफसी, स्पोर्ट्स कॉलेज, 5 गढ़वाल राइफल्स, नवादा एफसी, बालाजी बॉयज, रायपुर इलेवन, थंडर बॉयज, प्रेरणा एफसी और सिटी यंग्स जैसी टीमें भाग लेंगी। समिति के सचिव पारस थापा ने खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।