राज्य निर्माण के शहीदों के सपनों को पूरा करना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारीः शैलजा

1 min read

मसूरी। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा ने मसूरी के झूला घर स्थित शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं व चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड का निर्माण जिन शहीदों की शहादत पर हुआ उनके सपनों को पूरा करना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार की पिछले 4 सालों में कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं पर अपराधों के साथ-साथ अन्य घोटालों में सरकार लिप्त रही है। शैलजा ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सरकार बनाएगी जिसके लिए हमारे कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अवकाश पर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बडे़ परिवार में होता रहता है। उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार की उपलब्धि पर कहा कि उनकी उपलब्धि प्रदेश में महिला अपपराध बढे है, घोटाले हुए है। कांग्रेस नये लोगों को मौका देने के साथ पुराने लोगों पर भी विश्वास करती है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में किसी भी गुटबाजी से साफ इनकार किया कहा कि सभी मिलजुल कर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, गोदावरी थापली, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, नागेंद्र उनियाल, गौरव अग्रवाल, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।