ग्राहकों का विश्वास और उनकी संतुष्टि ही है हमारी सबसे बड़ी पूंजीः अनिल

1 min read

देहरादून। दीपावली का शुभ अवसर हो और खरीदारी करने के लिए सुविधा सुपरमार्केट का साथ हो, तो इस बहुत ही शुभ दीपावली पर्व का मजा ही कुछ अलग है। इस बेहतरीन क्वालिटी वाले सभी सामानों की भरपूर गुणवत्ता सुविधा सुपरमार्केट में है, जिसका लाभ दीपावली के अवसर पर उठा लेना ही सभी के लिए समझदारी होगा। स्थानीय पटेलनगर स्थित सुविधा सुपर मार्केट के प्रबंधक प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता तथा सुरेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से आज यहां सुपर मार्केट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सुविधा सुपर मार्केट में निश्चित रूप से ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी और मुनासिब दामों पर सभी प्रकार के सामान ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि के साथ मुहैया कराए जाते हैं। दीपावली के इस अवसर पर ग्राहकों के लिए बहुत ही बेहतर खरीदारी करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत तक का खूबसूरत एवं आकर्षक बिग डिस्काउंट गोल्डन रूप में भी उपलब्ध है, ताकि हमारे ग्राहक ज्यादा से ज्यादा इस दीपावली पर महालाभ का फायदा ले सकें।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अग्रणी रिटेल चेन सुविधा सुपरमार्केट एक बार फिर अपने बहुप्रतीक्षित श्बिग दिवाली मेलेश् के साथ ग्राहकों के लिए त्योहारों की खुशियां और बचत लेकर आया है। सुविधा के लिए बिग दिवाली मेला केवल एक सेल या डिस्काउंट कैंपेन नहीं, बल्कि वर्षों से ग्राहकों के साथ बने विश्वास को और मजबूत करने का अवसर है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 1971 में एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ यह सफर आज उत्तराखंड में एक बड़े रिटेल नेटवर्क के रूप में स्थापित हो चुका है। उनका कहना है कि उत्तराखंड के राजमा, दालें एवं अन्य सामान, उत्पाद भी हमारे यहां मुनासिब दामों पर और बेहतर क्वालिटी वाले उपलब्ध हैं। अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले कई वर्षों में सुविधा ने ग्राहकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। विशेष रूप से दिवाली के दौरान ग्राहकों को सुविधा के ड्राई फ्रूट्स की कीमतों का बेसब्री से इंतजार रहता है। देहरादून ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के विभिन्न शहरों के ग्राहक यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि इस बार सुविधा बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट किस कीमत पर उपलब्ध करा रहा है। इस वर्ष भी सुविधा ने बेहद आकर्षक कीमतों पर ड्राई फ्रूट्स उपलब्ध कराए हैं, जिनमें बादाम गिरी 1,049  रूपये प्रति किलो, काजू 1,049 रूपये, किशमिश 499 प्रति किलो तथा अखरोट गिरी 1,249 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सुविधा प्रबंधन का कहना है कि कंपनी की प्राथमिकता केवल कम कीमतों पर उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन कीमतों पर बेहतरीन क्वालिटी सुनिश्चित करना भी है। प्रोडक्ट की खरीदारी, चयन और गुणवत्ता जांच से लेकर स्टोर तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरती जाती है। कंपनी का मानना है कि ग्राहक को केवल सस्ता सामान नहीं, बल्कि सही कीमत पर बेहतरीन क्वालिटी मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस बार बिग दिवाली मेले में ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर्स और आकर्षक डील्स तैयार की गई हैं। चुनिंदा उत्पादों पर 80ः तक की छूट के साथ 1़1, 1़2 और 1़3 जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। सुविधा की खरीदारी रणनीति पूरी तरह ग्राहकों की पसंद और जरूरतों पर आधारित है। कंपनी की टीम इस बात का विशेष ध्यान रखती है कि दिवाली के दौरान ग्राहकों को किन उत्पादों की आवश्यकता होती है, उन्हें किस तरह की वैरायटी पसंद है और अलग-अलग बजट में उनके लिए कौन से बेहतर विकल्प उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इस बार स्टोर्स पर सामान्य दिवाली उत्पादों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों की मशहूर मिठाइयां, नमकीन और फेस्टिव स्पेशलिटी प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। पत्रकार वार्ता में सुविधा सुपरमार्केट के अन्य प्रतिनिधि अभिलाषा गुप्ता, गर्वित गुप्ता, अर्पित गुप्ता भी मौजूद रहे।