बास्केटबाल एवं वालीबॉल चैम्पियनशिप के लिए मुकाबला शुरू
1 min read
देहरादून। ओएनजीसी द्वारा पब्लिक सेक्टर स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के तत्वावधान में परेड़ ग्राउन्ड स्थित इंडौर स्टेडियम में 33वां बास्केटबाल एवं 45वां वालीबॉल चैम्पियनशिप के लिए मुकाबला शुरू हो गया है। 6 मार्च से 9 मार्च तक चलने वाले इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ओएनजीसी, आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, सीपीसीएल, ओआईएल एवं एमआरपीएल के खिलाडी दमखम के साथ भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में वालीबॉल की आठ टीमें और बास्केटबाल की छह टीमें भाग लेकर खेल कौशल का प्रर्दशन करेंगी।
टूर्नामेंट का शुभारम्भ ओएनजीसी के निदेशक (एचआर) मनीष पाटिल एवं प्रमुख मानव संसाधन सेवाएं नीरज कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर ओएनजीसी के निदेशक मनीष पाटिल ने खिलाडियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल हमें स्वस्थ रहने व टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को विकसित करने मे मदद करते है। उन्होने सभी खिलाडियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। एचसीए नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडियों को देखकर मुझे असीम हर्ष व गर्व हो रहा है। उन्होने कहा खेल केवल जीतने का जरिया नही है बल्कि यह टीमवर्क अनुशासन और सहयोग सिखाता है। खेल शारिरिक मजबूती ही नही यह मानसिक मजबूती का भी साधन है। उन्होने कहा ओएनजीसी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृति योजना भी संचालित करता है। पब्लिक सेक्टर स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की मेम्बर सेकेट्ररी सबीना चौधरी ने कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक गतिविधि नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। मैदान में हार -जीत से बडी खेल भावना और आपका समर्पण है।
आज का शुरूआती वालीबॉल मैच ओएनजीसी व बीपीसीएल के मध्य खेला गया । जिसमें ओएनजीसी ने बीपीसीएल को 3-0 से शिकस्त देकर बढ़त हासिल की। वहीं बास्केटवाल मैच में ओएनजीसी(71) ने आईओडी(39) और ओआईएल(89) ने आईओसीएल(45) को शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर ओएनजीसी के खेल प्रमुख निशांत कुमार, अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं इंचार्ज वालीबाल अविनाश कुमार यादव, उप महाप्रबंधक विशाल कुमार शर्मा, मुख्य प्रबंधक एवं बास्केटबॉल इंचार्ज दिनेश कुमार, बास्केट वाल फेडरेशन आफ इंडिया के तकनीकी निदेशक नारमन आईसेक इंचार्ज कबड्डी जगबीर सिंह, इंचार्ज एथलेटिक प्रीतम बिंद, सुरेश रनौत, विक्रम बिष्ट, जयप्रकाश पान्डे, मनदीप ग्रेवाल, अनूप बिष्ट मातबर सिंह असवाल समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।